नमस्ते 🙏
मेरा नाम Navin Bhardwaj है। मैं बिहार के पटना से हूँ और पिछले करीब 10 सालों से Digital Loan से जुड़ी जानकारी पर लगातार काम कर रहा हूँ। मैंने यह काम किसी कंपनी या नौकरी के लिए नहीं शुरू किया था, बल्कि इसलिए शुरू किया था क्योंकि मैंने बहुत लोगों को गलत जानकारी की वजह से परेशान होते देखा है।

मैं कोई बैंक नहीं हूँ और न ही कोई फाइनेंस कंपनी चलाता हूँ। मैं बस एक Finance Blogger हूँ जिसने अपने 10 साल के अनुभव में यह समझा कि Digital Loan अपने आप में न अच्छा है और न बुरा, असली फर्क सही और गलत जानकारी से पड़ता है। सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला राहत देता है, और बिना समझे लिया गया फैसला तनाव बन जाता है।
मेरी शुरुआत और अनुभव
जब मैंने Blogging शुरू की थी 2016 में, तब Digital Loan को लेकर लोगों में ज़्यादा समझ नहीं थी। समय के साथ मोबाइल और इंटरनेट बढ़ा और लोग ज़रूरत पड़ते ही Digital Loan की तरफ देखने लगे। लेकिन बहुत बार ऐसा हुआ कि लोग नियम, शर्त और जिम्मेदारी समझे बिना ही फैसला कर बैठे।
पिछले 10 सालों में मैंने Digital Loan से जुड़े 10,000 से ज़्यादा विषयों पर काम किया है। साथ ही अपने YouTube चैनल “Myanswerbook”पर 5000 से ज़्यादा वीडियो बनाए हैं। इन सबके दौरान मुझे हज़ारों लोगों के मैसेज मिले, जिनमें किसी की परेशानी थी, किसी का डर था और किसी को बस यह जानना था कि उसने जो कदम उठाया, वह सही था या नहीं।
इन अनुभवों ने मुझे एक बात साफ़ सिखाई कि ज़्यादातर दिक्कतें Loan की वजह से नहीं, बल्कि जानकारी की कमी की वजह से होती हैं।
Loandarpan.com क्यों बनाया गया
Loandarpan.com बनाने का मकसद बहुत सीधा है। यह वेबसाइट किसी को Digital Loan दिलाने के लिए नहीं बनी है। यह वेबसाइट इसलिए बनाई गई है ताकि लोग फैसला लेने से पहले पूरी बात समझ सकें।
यहाँ जो भी लिखा जाता है, वह उसी तरह लिखा जाता है जैसे मैं किसी अपने को समझाता हूँ। न डर दिखाकर, न लालच देकर। अगर किसी जगह Digital Loan लेना ठीक नहीं लगता, तो उसे साफ़ शब्दों में बताया जाता है। मुझे लगता है कि आधी सच्चाई बताने से बेहतर है पूरी बात साफ़ कहना।
यहाँ जानकारी कैसे लिखी जाती है
Loandarpan.com पर कोई भी जानकारी बिना सोचे-समझे नहीं डाली जाती। पहले खुद बात को समझा जाता है, फिर यह देखा जाता है कि आम आदमी इसे कैसे समझेगा। कोशिश यही रहती है कि भाषा आसान हो और बात सीधे दिल तक पहुँचे।
यहाँ भारी शब्दों या घुमावदार भाषा से बचा जाता है, क्योंकि Digital Loan जैसे मामलों में साफ़ और सीधी बात ही सबसे ज़्यादा काम आती है। मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि कोई भी व्यक्ति यह न कहे कि “काश ये बात पहले पता होती।”
क्या Loandarpan.com किसी कंपनी से जुड़ा है
नहीं, Loandarpan.com किसी भी तरह की Digital Loan देने वाली जगह नहीं है। यह किसी कंपनी की गारंटी नहीं देता और न ही किसी को Loan लेने के लिए मजबूर करता है। यहाँ दी गई जानकारी सिर्फ़ समझाने के लिए होती है, फैसला हमेशा आपका होता है।
मेरी सोच और उद्देश्य
मेरी सोच बहुत साधारण है। अगर Loandarpan.com पढ़ने के बाद कोई व्यक्ति जल्दबाज़ी में गलत फैसला लेने से रुक जाए, या कोई पहले नियम समझ ले, या कोई बेवजह के नुकसान से बच जाए, तो मुझे लगता है कि इस वेबसाइट का मकसद पूरा हो गया।
मैं यह नहीं कहता कि Digital Loan गलत है। मैं बस इतना मानता हूँ कि हर फैसला समझदारी से लिया जाना चाहिए। सही समय पर सही जानकारी मिल जाए, तो बहुत सारी परेशानियों से बचा जा सकता है।
धन्यवाद 🙏
Loandarpan.com पर आने, पढ़ने और भरोसा करने के लिए।
किसी भी तरह की शिकायत, सुधार या सुझाव के लिए आप हमें Contact@loandarpan.com पर सीधे लिख सकते हैं।







