2 Lakh Pre Approved Personal Loan Guide : क्या हो अगर आपको पैसों की जरूरत हो और आपको बस KYC पर 2 लाख का पर्सनल लोन मिल जाये वो भी मोबाइल से ऑनलाइन प्रोसेस के साथ, जी हाँ अब इस Internet के जमाने में ये सब कुछ मुमकिन है, अब Bank से भी पर्सनल लोन लेने के लिए आपको बहुत ज़्यादा मसक्कत करने की जरूरत नहीं,
मेरा खाता एक Private Bank में है और आप जानते है की मैं एक Self Employed हूँ फिर भी मुझे 2 लाख का पर्सनल लोन आसानी से मिला वो भी बिना किसी भागदौड़ के बस KYC पर इसके लिए कोई भी भागदौड़ करने की जरूरत नहीं, बस अपनी identity को आधार OTP से आपको Verify करना होगा, लेकिन – लेकिन ध्यान रखें इसके लिए योग्यता भी है जो हम यहाँ जानेंगे,
2 लाख का Pre Approved पर्सनल लोन बैंक से
Internet के आने से पहले तक लोन चाहिए तो Bank जाइए और वहाँ बहुत सारे दस्तावेज के साथ आपके पास अगर Guarantee है तब कहीं आपका पर्सनल लोन अप्रूव्ड होता था, लेकिन अब Internet के आने के बाद Bank ग्राहक को सामने से पर्सनल लोन के लिए Offer करती है, Bank ये पर्सनल लोन अपने ग्राहकों को उनके Credit Profile को देखते हुए पर्सनल लोन देता है।
Bank अपने Customer के Saving अकाउंट या पुराने लोन Record को देखते हुए साथ में ग्राहक का CIBIL भी देखता है और उसके आधार पर अगर योग्यता है तो पर्सनल लोन ऑफर करता है, ये पर्सनल लोन 2 लाख भी हो सकता है या 50000 से 5 लाख तक भी योग्यता के आधार पर हो सकता है, इसके लिए कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं बस KYC और लोन अप्रूवल मिल जाता है,
अब क्योंकि ये पर्सनल लोन पहले से प्री अप्रूव्ड होता है तो इसलिए यहाँ किसी भी तरह की कोई Income दस्तावेज या गारंटी आपको देने की जरूरत, बस आधार KYC और ये पर्सनल लोन Digital Verification के बाद आपको मिल जाता है, सबसे कमाल की बात है की ये पर्सनल लोन बहुत जल्दी अप्रूव्ड भी हो जाता है, यानी बस मिनटों में खातों में भी आ जाता है,
इसके अलावा ये प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन सभी के लिए होता है फिर चाहे वो किसी भी प्रोफेशन में हो, महिला हो या पुरुष, हाँ इसके लिए कम से कम 750 CIBIl और History पूरी Clean होनी जरूरी है, जिसके आधार पर पर्सनल लोन आपको आसानी से मिल जाता है, अगर आपको अचानक से पैसों की जरूरत है और पर्सनल लोन चाहिए और अगर आपको Offer मिला है तो आप ये लोन तुरंत ले सकते है,
देखिए क्योंकि ये प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन है, तो अगर आपको बैंक से Offer मिला है तभी आप ये पर्सनल लोन ले सकते है, अगर नहीं तो Direct आवेदन के लिए आपको अपनी Income दस्तावेज और योग्यता के आधार पर ही पर्सनल लोन मिलता है – ऐसे पर्सनल लोन खासकर Private Bank से ज्यादातर देखने के लिए मिलता है,
बैंक से 200000 प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए योग्यता और दस्तावेज
बैंक बहुत सी छोटी – छोटी बातों को देखता है, जिसके आधार पर वो प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन देता है, आइए देखते है कि इसके लिए योग्यता क्या होती है –
- सबसे पहले तो आप भारतीय नागरिक होने जरूरी है –
- उम्र 21 से 59 तक होना जरूरी है
- बैंक में आपके खाते में मौजूद Balance और Transaction के आधार पर बैंक आपको प्री अप्रूव्ड लोन देती है
- अगर आपका CIBIL 750 है और आपका Credit History भी Clean है पहले से कम से कम लोन है तो आपको ऐसे लोन मिल जाते है
- अगर आप Salaried है तो इस तरह के पर्सनल लोन ज़्यादा देखने के लिए मिलता है, हालाकि अच्छा Transaction है तो Self Employed को ये को ऐसे लोन आसानी से मिल जाते है
- अगर आप किसी MNC, Government, Bank, या किसी अच्छे संस्थान में काम कर रहे है तो आपके Stable income के आधार पर ये पर्सनल लोन आपको देखने के लिए मिल सकता है
- आवेदन के लिए Smartphone और Internet चाहिए Digital आवेदन के लिए
- यहाँ आपको NACH अप्रूवल देना होगा जिसके लिए Internet बैंकिंग या डेबिट कार्ड जरूरी है
- कोई भी फिजिकल दस्तावेज नहीं देना होता है क्योंकि पहले से सभी दस्तावेज बैंक के पास मौजदू होते है हमने ऐसे लोन के लिए बस आधार OTP से अपनी Identity को Verify और लोन एग्रीमेंट को ऑनलाइन साइन करना होगा
ये है कुछ जरूरी योग्यता जिसके आधार पर आप एक अंदाज़ा लगा सकते है की आपको बैंक से प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन मिल सकता है, अब ये लोन 2 लाख होगा ये कितना होगा ये आपके Transaction पर निर्भर करेगा,
2 लाख का बैंक से प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन पर ब्याज और खर्च
देखिए बैंक से अगर पर्सनल लोन प्री अप्रूव्ड ऑफर में मिल रहा है तो इस पर्सनल लोन पर आपको ब्याज देना हो सकता है 15% सालाना के हिसाब से, हालाकि ये आपके Credit Profile पर 13% से 18% तक भी जा सकता है, आइए नीचे दिए गए table की मदद से समझते है कि इसके लिए आपको क्या खर्च आ सकता है
| विवरण (Description) | 36 महीने (3 साल) | 60 महीने (5 साल) |
| लोन राशि (Amount) | 2,00,000 | 2,00,000 |
| ब्याज दर (Rate) | 15% सालाना | 15% सालाना |
| मासिक EMI | 6,933 | 4,758 |
| प्रोसेसिंग शुल्क (1% + GST) | 2,360 | 2,360 |
| कुल ब्याज (Total Interest) | 49,588 | 85,480 |
| कुल भुगतान (Total Pay) | 2,49,588 | 2,85,480 |
लंबी अवधि का ‘ब्याज जाल’: अगर आप कम EMI के चक्कर में 5 साल (60 महीने) का समय चुनते हैं, तो आपको कुल 85,480 रुपये ब्याज देना होगा। वहीं 3 साल के लोन में ब्याज केवल 49,588 रुपये है। यानी 2 साल ज्यादा समय लेने पर आप बैंक को 35,892 रुपये फालतू ब्याज दे रहे हैं।
इंस्टेंट अप्रूवल का लाभ: प्री-अप्रूव्ड लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको सैलरी स्लिप या बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यह ऑफर आपकी पिछली साख (Reputation) पर आधारित है, इसलिए पैसा सीधे और तुरंत आपके खाते में जमा हो जाता है।
प्रोसेसिंग फीस और बीमा (Insurance): प्री-अप्रूव्ड ऑफर में भी बैंक अक्सर ‘लोन इंश्योरेंस’ जोड़ने की कोशिश करते हैं। आवेदन करते समय ध्यान दें कि यह अनिवार्य नहीं है। अगर आप इसे हटा देते हैं, तो आपकी EMI और कम हो सकती है। केवल प्रोसेसिंग फीस और GST ही अनिवार्य खर्चे हैं।
देखिए यहाँ मैंने एक अनुमानित ब्याज लिया है जो आपके Credit Profile पर बदलता है, इसलिए जब भी आप पर्सनल लोन लेने जा रहे है इसके बारे में ज़रूर जाँच लें –
2 लाख का प्री अप्रूव्ड बैंक से पर्सनल लोन के लिए प्रोसेस
अगर आपके लिए बैंक के पास कोई प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए Offer है तो आपको SMS, Whatsapp या Email के ज़रिए बैंक आपको बता देता है कि आपके लिए प्री एप्रूव्ड ऑफर है 2 लाख या जो भी आपकी योग्यता है, या फिर आप अपने खाते में भी लॉगिन करके इसे देखा जा सकता है
- अगर आपको लगता है की आपके लिए बैंक से प्री अप्रूव्ड ऑफर है तो अपने खाते में Internet Banking के ज़रिए लॉगिन कर लें
- अब आपको उस लोन पर टैप करके, लोन अमाउंट और भुगतान का समय चुनना है
- अपने बारे में जानकारी देनी है जैसे की पैन नंबर, आधार नंबर इत्यादि,
- अब आपको आधार OTP के ज़रिए लोन एग्रीमेंट को ऑनलाइन साइन करना है
- आपको NACH अप्रूवल भी देना होगा, इसे भी आधार OTP की मदद से कर सकते है
- आपका ये लोन अब अप्रूवल के बाद सीधे आपके खाते में आ जाता है,
- अब समय पर भुगतान करें ताकि आगे भी आसानी से लोन मिल सके
ये है वो Step, या कई बार कुछ बदलाव भी संभव है, इसलिए जब भी आवेदन करें अपनी सूझ – बुझ का ध्यान रखें,
Conclusion – मेरी राय में
अगर आपको अचानक से पैसों की जरूरत पड़ती है और आपको बैंक से Pre एप्रूव्ड 2 लाख या जो भी आपको पर्सनल लोन ऑफर मिला है तो कुछ इस तरह से आपको पर्सनल लोन मिल सकता है, बैंक का ये पर्सनल लोन सबसे जल्दी और आसानी से मिलने वाला लोन है, अगर आपके लिए ऑफर है तो चाहे आप किसी भी प्रोफेशन में हो आपको मिल सकता है, क्योंकि बैंक ने आपके Profile को पहले ही जांच लिया है और उसके आधार पर ही आपको पर्सनल लोन दिया है,
लेकिन ध्यान रखें इस तरह के पर्सनल लोन आप Direct आवेदन के साथ नहीं ले सकते है, अगर आप आवेदन करते है बैंक से पर्सनल लोन के लिए तो आपको इसके लिए Income दस्तावेज देने की जरूरत होगी,
उम्मीद है दी गई जानकारी आपके काम आएगी, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!














Loan need personal
Article ko dhyan se Padhiye aur agar aapko lagta hai to aap apni sujh – bujh se loan ke liye awedan kar sakte hai