2 Lakh Digital Personal Loan Online Apply : क्या आप जानते है की अगर आपको अचानक से पैसों की जरूरत पड़ती है तो आपको बिना कहीं भागदौड़ के कुछ मिनटों में Digital आवेदन के साथ पर्सनल लोन मिल सकता है, इस 2 लाख का डिजिटल पर्सनल लोन आपको अपने Smartphone से कुछ मिनटों में मिल सकता है अगर आप योग्य है,
आज चाहे वो शॉपिंग, ग्रोसरी हो, फ़ूड ऑर्डर लगभग सभी कुछ हम अपने स्मार्टफोन में मौजूद ऐप के ज़रिए कर रहे है, ऐसे में अगर आपको अभी अचानक से पैसों की जरूरत पड़ती है तो लोन देने वाले ऐप की मदद से ये पर्सनल लोन आप ले सकते है, इसके लिए आपको कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं, आइए देखते है कैसे इसे आप ले सकते है,
2 लाख का डिजिटल लोन Digital आवेदन पर घर बैठे
अगर आपके पास KYC दस्तावेज के साथ Income डॉक्यूमेंट्स है और आपका CIBIL ठीक है तो आपको कहीं आने – जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि बैंक हो या कोई NBFC अपने प्रोफेशन के हिसाब से आप पर्सनल लोन घर बैठे 2 लाख या जो भी योग्यता है आप ले सकते है, इस लोन की सबसे कमाल की बात ये है की 100% डिजिटल होता है, किसी भी तरह से कोई भागदौड़ नहीं,
अगर आप Salaried है तो most welcome आप बैंक से पर्सनल लोन सस्ते ब्याज पर ले सकते है, बस आपको अपनी योग्यता को देखते है सुरक्षित बैंक के ऐप को चुनना है, यहाँ आपको KYC करना होगा अपने Income दस्तावेज के ऊपर, और अगर आपका Income Stable है बैंक के हिसाब से और आपका CIBIL भी ठीक है तो आपको पर्सनल लोन आसानी से मिल सकता है, यहाँ आपको Salary Slip की जरूरत होगी KYC के साथ,
वही अगर आप self Employed है तो आपको बैंक से नहीं बल्कि किसी भरोसेमन्द NBFC ऐप के ज़रिए लोन के लिए आवेदन करना होगा, यहाँ आपको KYC के साथ अपने Income दस्तावेज जैसे की बैंक स्टेटमेंट को अपलोड करना होगा जिसके आधार पर आपको पर्सनल लोन मिल सकता है, यहाँ NBFC से अगर आप लोन ले रहे है तो आपकी मंथली इनकम कम से कम 25000 होनी चाहिए, पहले से लोन कम है यो आपको ये लोन आसानी से मिल सकता है,
Internet के आने से पहले हमें लोन लेने में कई घंटे और कई बार तो कई हफ्तों का समय लगता था, वही अगर आपको अचानक से पैसों की जरूरत है तो अब आपको किसी को बताने की जरूरत भी नहीं बस आपको अपनी योग्यता के अनुसान बैंक या NBFC ऐप को चुनना है और पर्सनल लोन के लिए घर बैठे ही आवेदन करना है,
सबसे कमाल की बात ये है की यहाँ डिजिटल वेरिफिकेशन के ऊपर पर्सनल लोन आसानी से आपको मिल सकता है, इसके लिए किसी भी तरह की कोई गारंटी नहीं देने की जरूरत होगी, KYC और लोन अप्रूवल आपको आसानी से मिल जाता है, फिर चाहे आप किसी भी प्रोफेशन में हो महिला हो या पुरुष, बस NBFC ऐप को अपनी सूझ-बुझ से चुनें –
| विवरण | बैंक (Digital Bank Loan) | NBFC (Loan Apps) |
| औसत समय | 2 से 5 कार्य दिवस (Working Days) | 10 मिनट से 24 घंटे |
| प्रक्रिया की गति | धीमी (विस्तृत जांच के कारण) | अत्यधिक तीव्र (AI आधारित जांच) |
| दस्तावेजों की जांच | मैन्युअल और डिजिटल दोनों | 100% डिजिटल (Auto-verification) |
| सफलता दर | कम (कठोर नियम) | अधिक (लचीले नियम) |
| मुख्य कारण | बैंक आपकी आय की स्थिरता और पुराने रिकॉर्ड को गहराई से जांचता है। | NBFC आधुनिक एल्गोरिदम का उपयोग करके आपके जोखिम का तुरंत आकलन करते हैं। |
क्रेडिट रिस्क असेसमेंट (Credit Risk): बैंक 2 लाख जैसी रकम के लिए सिर्फ सिबिल (CIBIL) नहीं देखते, बल्कि आपकी जॉब प्रोफाइल और बैंक स्टेटमेंट के हर ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच करते हैं ताकि डिफ़ॉल्ट का खतरा कम हो। इसमें समय लगता है। इसके विपरीत, NBFC ऐप्स ‘AI और मशीन लर्निंग’ का इस्तेमाल करते हैं जो पल भर में आपकी साख बता देते हैं।
KYC और वेरिफिकेशन: बैंक अक्सर डिजिटल आवेदन के बाद भी ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ या ‘वीडियो केवाईसी’ के लिए अपॉइंटमेंट देते हैं, जिसमें 1-2 दिन का समय लग सकता है। NBFC ऐप्स आधार-ओटीपी (Aadhaar OTP) और इंस्टेंट सेल्फी वेरिफिकेशन के जरिए इस काम को 2 मिनट में पूरा कर देते हैं।
अनुपालन और नियम (Compliance): बैंक आरबीआई (RBI) के सख्त नियमों के तहत काम करते हैं और उन्हें हर बड़े लोन के लिए कई स्तरों पर ‘अप्रूवल’ लेना पड़ता है। NBFCs की अपनी क्रेडिट पॉलिसी थोड़ी उदार होती है, जिससे वे जोखिम उठाकर भी जल्दी पैसा जारी (Disburse) कर देते हैं।
NBFC से पर्सनल लोन आसानी से और जल्दी मिलता है लेकिन वहाँ लोन महंगा मिलता है, वही बैंक बहुत सी छोटी छोटी बातों को देखता है लेकिन यहाँ पर्सनल लोन सस्ता मिल जाता है,
2 लाख का Digital पर्सनल लोन लेने के लिए योग्यता और दस्तावेज
अगर आप 2 लाख का डिजिटल लोन बैंक या NBFC से लेने की सोच रहे है तो आइए समझते है की इसके लिए आपकी योग्यता और दस्तावेज क्या होनी जरूरी है,
| बैंक से Digital लोन के लिए योग्यता और दस्तावेज | NBFC से पर्सनल लोन के लिए योग्यता और दस्तावेज |
| 1 : आप भारतीय नागरिक होने चाहिए और उम्र 21 से 60 तक होनी जरूरी है | 1 : 18 से 59 तक उम्र होना चाहिए साथ में आप भारतीय नागरिक होने चाहिए |
| 2 : आधार से लिंक मोबाइल नंबर और CIBIL कम से कम 750 होना चाहिए | 2 : आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है, बस आपका CIBIL किसी लोन की वजह से कम ना हो |
| 3 : मंथली आय का जरिया होना चाहिए, इसके लिए सैलरी स्लिप की जरूरत होगी | 3 : सैलरी स्लिप ना सही बस आपकी इनकम बैंक स्टेटमेंट में दिखाई देनी चाहिए |
| 4 : सेविंग अकाउंट और इंटरनेट बैंकिंग की जरूरत होगी | 4 : सेविंग अकाउंट और Internet बैंकिंग की जरूरत होगी |
| 5 : आवेदन के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट चाहिए | 5 : डिजिटल आवेदन के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट चाहिए होगा |
| 6 : पैन, आधार और सेल्फी के साथ सैलरी स्लिप चाहिए | 6 : पैन, आधार और सेल्फी के साथ सैलरी स्लिप |
ये है वो जरूरी योग्यता इसके आधार पर आप पर्सनल लोन ले सकते है अपनी योग्यता के आधार पर,
2 लाख का पर्सनल लोन Digital लेने पर ब्याज और खर्च
आइए देखते है कि 2 लाख का डिजिटल पर्सनल लोन आप लेते है बैंक से 16% के ब्याज पर 36 महीनों के लिए या आप NBFC से इसे 28% तक के ब्याज पर लेते है 36 महीनों के लिए दोनों में आपको ब्याज और खर्च क्या आ सकता है, इसके लिए टेबल देखें –
| विवरण (Description) | बैंक (Bank) – 16% | NBFC (App) – 28% |
| लोन राशि (Amount) | 200000 | 200000 |
| ब्याज दर (Rate) | 16% सालाना | 28% सालाना |
| समय (Tenure) | 36 महीने | 36 महीने |
| मासिक EMI | 7031 | 8275 |
| प्रोसेसिंग फीस (लगभग) | 2360 (1% + GST) | 7080 (3% + GST) |
| कुल ब्याज (Total Interest) | 53116 | 97900 |
| कुल भुगतान (Total Pay) | 253116 | 297900 |
ब्याज का भारी अंतर: बैंक के मुकाबले NBFC से लोन लेने पर आपको 44,784 Rupey ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। यह एक्स्ट्रा रकम आपकी लगभग 6 महीने की बैंक EMI के बराबर है। इसलिए, यदि आपके पास 2-3 दिन का समय है, तो बैंक से लोन लेना ही समझदारी है।
प्रोसेसिंग फीस की मार: NBFC न केवल ब्याज ज्यादा लेते हैं, बल्कि उनकी प्रोसेसिंग फीस भी बैंक से 3 गुना ज्यादा होती है। ₹2,00,000 के लोन में जहाँ बैंक सिर्फ ₹2,360 काटता है, वहीं NBFC आपके हाथ में पैसा देने से पहले ही 7080 Rupey काट लेंगे।
EMI का मासिक बजट: बैंक की EMI (7031 Rupey) आपके मासिक खर्चों को मैनेज करना आसान बनाती है। वहीं NBFC की EMI (8275 Rupey) हर महीने ₹1,244 का अतिरिक्त बोझ डालती है। लंबे समय (3 साल) के लिए यह छोटा सा दिखने वाला अंतर आपकी बचत को खत्म कर सकता है।
अब ध्यान रखें ये भी बस एक अनुमान ही है, क्योंकि लगने वाला ब्याज आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर बदलता है, इसलिए जब आप आवेदन करें तो जरूर जाँचे,
| इसे भी पढ़े – 2 Lakh लोन (20000 की सैलरी पर) घर बैठे Digital आवेदन के साथ मिनटों में अप्रूवल 100% सुरक्षित लोन सभी Profession वालों के लिए |
2 लाख का Digital पर्सनल लोन लेने के लिए प्रोसेस
आइए देखते है कि अगर आप 2 लाख का पर्सनल लोन Digitally लेते है तो आपको इसके लिए आपको क्या Step लेने की जरूरत होगी –
| बैंक से 2 लाख Digital लोन | NBFC ऐप से Digital Loan |
| 1 – अपनी योग्यता के आधार पर बैंक को ऑनलाइन आवेदन के लिए चुने | 1 – NBFC ऐप को Playstore या App Store से चुनें, हमेशा NBFC रजिस्टर ऐप ही चुने |
| 2 – KYC करे Income दस्तावेज के साथ | 2 – आधार से लिंक मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाके, KYC और इनकम दस्तावेज की मदद से KYC पूरी करे |
| 3 – लोन ऑफर अगर मिलता है तो लोन और भुगतान का समय चुनें, साथ में आधार OTP की मदद से लोन एग्रीमेंट को ऑनलाइन साइन करें | 3 – लोन का ऑफर मिलने पर, लोन और भुगतान का समय चुनें और आधार OTP की मदद से लोन एग्रीमेंट को ऑनलाइन साइन करें, |
| 4 – सेविंग अकाउंट के साथ NACH अप्रूवल दें | 4 – सेविंग अकाउंट के साथ NACH अप्रूवल दें |
| 5 – अब Digital Verification के साथ आपको आपका लोन मिल जाएगा | 5 – डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद आपको ये पर्सनल लोन मिल जाता है |
ये है वो Step जिसकी मदद से आपको सुरक्षित पर्सनल लोन मिल जाता है, अगर आपको अचानक से पैसों की जरूरत पड़ती है, यहाँ आपको लोन लेने के लिए कहीं भी भागदौड़ करने की जरूरत भी नहीं होगी,
Conclusion – मेरी राय में
जैसा की आपने देखा कुछ इस तरह से 2 लाख का पर्सनल लोन आप Digitally भी ले सकते अपनी योग्यता के आधार पर बैंक हो या कोई NBFC, इसके लिए कोई भी अतिरिक्त भागदौड़ या गारंटी नहीं देनी होगी, आपका समय भी बचेगा, ऊपर ये आप चाहे किसी भी प्रोफेशन में हो आपको लोन मिल सकता है, इसके लिए कहीं भी आने जाने की जरूरत नहीं,
बस ध्यान रखें लोन कितना मिलता है ये आपके Income के आधार पर CIBIL को देखते हुए ही मिलता है, ऐसा भी नहीं है कि कोई Income ना होने के बाद भी आप लोन ले सकते है,
उम्मीद है दी गई जानकारी आपके काम आएगी, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछे, आपके क़ीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन शुभ रहे !!








